गोवा के 10 कांग्रेस विधायक औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल

Edited By shukdev,Updated: 11 Jul, 2019 09:04 PM

10 congress legislators of goa formally join bjp

गोवा के 10 कांग्रेस विधायकों ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मुलाकात की और औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस के इन विधायकों ने बुधवार शाम पाटी से अलग होने...

नई दिल्ली : गोवा के 10 कांग्रेस विधायकों ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मुलाकात की और औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस के इन विधायकों ने बुधवार शाम पाटी से अलग होने का एलान किया था। ये विधायक गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ नड्डा से मिलने गए। गोवा में बुधवार रात तेजी से घटे राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस के 15 विधायकों में से 10 ने अलग गुट बनाकर भाजपा में शामिल होने का एलान किया था।

कांग्रेस से अलग होने वाले विधायकों के नाम चंद्रकांत कावलेकर, अटानासियो मोन्सेरेट, जेन्निफर मोन्सेरेट, नीलकांत हलारंकर, टोनी फर्नाडीस, फ्रांसिस सिल्वेरिया, विल्फ्रेड डि सा, फिलिप नेरी रोडग्रिगूज, क्लाफासियो डियास और इसीडोर फर्नाडीस हैं। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस के बागी विधायकों के भाजपा में शामिल होने से उनकी पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस राजनीतिक घटनाक्रम से भाजपा के नेतृत्व वाली गोवा सरकार राज्य में और मजबूत होगी।

कांग्रेस के बागी विधायक एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर ने इस अवसर पर कहा,‘हमने मुख्यमंत्री सावंत की कार्यशैली देखी है। वह राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं। हमने उनका साथ देने का फैसला किया है।' इससे पहले गुरुवार को गोवा और कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम की गूंज संसद में पहुंची और कांग्रेस, द्रमुक और अन्य दलों ने लोकसभा से बहिर्गमन किया। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!