13 May Gold Price: 10 हज़ार रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी में भी जबरदस्त उछाल, देखें 24 carat/10 gram gold price

Edited By Updated: 13 May, 2026 09:24 AM

10 gram gold price mcx gold price 24 carat gold price 13 may gold price

13 may gold price: भारत के कमोडिटी बाजार आज खुलते ही सोना-चांदी के खरीददारों को बड़ा झटका लगा। MCX पर सोने की कीमत 1,63,650 रुपये तक पहुंच गई, जिसमें 10,238 रुपये यानी 6.67% की तेज बढ़त दर्ज की गई। यह आंकड़ा 13 मई 2026 सुबह 09:16 बजे तक का है।

13 may gold price: भारत के कमोडिटी बाजार आज खुलते ही सोना-चांदी के खरीददारों को बड़ा झटका लगा। MCX पर सोने की कीमत 1,63,650 रुपये तक पहुंच गई, जिसमें 10,238 रुपये यानी 6.67% की तेज बढ़त दर्ज की गई। यह आंकड़ा 13 मई 2026 सुबह 09:16 बजे तक का है।

वहीं चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली। चांदी का भाव 2,98,904 रुपये पहुंच गया, जिसमें 19,938 रुपये यानी 7.14% की बढ़ोतरी दर्ज हुई। यह अपडेट 13 मई 2026 सुबह 09:17 बजे तक का है।

बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने सोना और चांदी आयात करने को महंगा कर दिया है। सरकार ने इन कीमती धातुओं पर लगने वाली कुल इंपोर्ट ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। नई दरें 13 मई से लागू हो चुकी हैं। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सरकार ने बेसिक कस्टम ड्यूटी के साथ-साथ सोशल वेलफेयर सरचार्ज (SWS) और एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) में भी बढ़ोतरी की है। इसका सीधा असर अब विदेशों से आने वाले सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ेगा।

क्यों बढ़ाई गई Import Duty?
सरकार का उद्देश्य देश की विदेशी मुद्रा बचाना और सोने के आयात को नियंत्रित करना बताया जा रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी लोगों से अपील की थी कि वे अनावश्यक रूप से सोने की खरीदारी से बचें और मितव्ययिता अपनाएं। सरकार को आशंका है कि मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में संभावित उछाल से भारत के आयात बिल पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में सोने के आयात को कम करना आर्थिक रूप से जरूरी माना जा रहा है।

 आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर?
इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद देश में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसका सीधा असर ज्वेलरी कारोबार और शादी-विवाह की खरीदारी पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने के दाम और महंगे हो सकते हैं।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!