covid vaccination: 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने पर तिरंगे के रंग में रोशन होंगे ये 100 स्मारक

Edited By Seema Sharma,Updated: 21 Oct, 2021 03:50 PM

100 monuments to be illuminated in tricolor on crossing 100 crore doses

देश में covid-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक की संख्या 100 करोड़ के पार पहुंचने के मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में अपने 100 विरासत स्मारकों को रोशन करेगा।

नेशनल डेस्क: देश में covid-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक की संख्या 100 करोड़ के पार पहुंचने के मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में अपने 100 विरासत स्मारकों को रोशन करेगा। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, तुगलकाबाद किला, पुराना किला, फतेहपुर सीकरी (आगरा), रामप्पा मंदिर, हम्पी, धोलावीरा (गुजरात), प्राचीन लेह पैलेस सहित 17 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, कोलकाता में करेंसी बिल्डिंग तथा मेटकाफ हॉल, मध्य प्रदेश में खजुराहो मंदिर और हैदराबाद में गोलकोंडा किला उन 100 स्मारकों में शामिल हैं, जिन्हें तिरंगे के रंग की रोशनी से रोशन किया जाएगा।

 

अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारियों, अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों, वैज्ञानिकों, टीका बनाने वालों और देश के नागरिकों को सम्मान देने के लिए ऐसा किया जा रहा है, जिन्होंने वैश्विक महामारी का हिम्मत से सामना किया। उन्होंने कहा कि यह देश में covid-19  रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या 100 करोड़ के पार जाने के जश्न का एक हिस्सा है।

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक ट्वीट करके देश को यह उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी और कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व का परिणाम है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, देश में टीकाकरण के पात्र वयस्कों में से करीब 75 प्रतिशत लोगों को कम से कम एक खुराक लग चुकी है, जबकि करीब 31 प्रतिशत लोगों को टीके की दोनों खुराकें लग चुकी हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!