Edited By Pardeep,Updated: 15 May, 2019 12:45 AM
तटीय ओडिशा में चक्रवात ‘फोनी'' की तबाही के 11 दिन बाद भी पूरे पुरी जिले और अन्य जिलों के सैकड़ों गांवों में बिजली नहीं आई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। चक्रवात के कारण वहां कम से कम 64 लोग मारे गए हैं। तटीय क्षेत्र के कई प्रभावित इलाकों के लोग...
भुवनेश्वरः तटीय ओडिशा में चक्रवात ‘फोनी' की तबाही के 11 दिन बाद भी पूरे पुरी जिले और अन्य जिलों के सैकड़ों गांवों में बिजली नहीं आई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। चक्रवात के कारण वहां कम से कम 64 लोग मारे गए हैं। तटीय क्षेत्र के कई प्रभावित इलाकों के लोग मंगलवार को सड़कों पर उतर आए और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
चक्रवात के कारण पुरी जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। ओडिशा में तीन मई को चक्रवात आया था। सूचना एवं जन संपर्क सचिव संजय सिंह ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘हमने पुरी जिले को छोड़कर अधिकतर स्थानों पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। पुरी में बिजली की आपूर्ति बहाल करना एक बड़ी चुनौती है।''