हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए पहलगाम से 11000 तीर्थ यात्री रवाना

Edited By Monika Jamwal,Updated: 10 Jul, 2018 05:13 PM

11000 yatris went to holy cave of shivling for darshana

जम्मू-कश्मीर में बालटाल और नुनवान पहलगाम शिविर से 11,000 तीर्थयात्रियों का जत्था मंगलवार को पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो गया।

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में बालटाल और नुनवान पहलगाम शिविर से 11,000 तीर्थयात्रियों का जत्था मंगलवार को पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो गया।  अब तक 1,04,000 से अधिक तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।  जम्मू से आज सुबह तीर्थ यात्रियों का एक जत्था बालटाल और नुनवान शिविर के लिए रवाना हुआ जिसमें महिलाएं और साधु भी शामिल हैं। तीर्थयात्रा सामान्य रूप से चल रही थी लेकिन बारिश के बाद भूस्खलन और सडक़ पर फिसलन के कारण यह प्रभावित हुई। एक आधिकारी ने  बताया कि 60 दिन तक चलने वाली इस वार्षिक तीर्थयात्रा के 12वें दिन सोमवार रात तक 9,609 यात्री  दर्शन कर चुके थे।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बने विश्राम शिविरों में रात में ठहरे तीर्थयात्री मंगलवार सुबह पवित्र गुफा के दर्शन के लिये पहुंच रहे हैं।  अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जम्मू से पहुंचे करीब 5000 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था आज सुबह नुनवान पहलगाम शिविर से चंदनवाड़ी के लिए रवाना हो गया।  इस बीच चंदनवाड़ी और अन्य जगहों पर विश्राम शिविरों में रात में ठहरे तीर्थयात्री आज सुबह गुफा के दर्शन के लिए रवाना हो गये।  उन्होंने कहा कि आज सुबह करीब 6,000 तीर्थ यात्री बालटाल शिविर से भी गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुये। तीर्थयात्रियों का सबसे छोटे 14 किलोमीटर के पहाड़ी रास्ते का सफर तय कर आज अपराह्न पवित्र गुफा तक पहुंचने का कार्यक्रम है। गुफा के आसपास शिविरों में ठहरे अधिकांश तीर्थयात्री आज सुबह गुफा के दर्शन कर वापस लौटने लगे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!