Edited By Yaspal,Updated: 28 Jul, 2022 06:24 PM
असम के बारपेटा और मोरीगांव जिलों से 12 कथित ‘जिहादियों' को गिरफ्तार किया गया है। बांग्लादेशी आतंकी समूह अंसार-उल-इस्लाम के साथ उनके कथित संबंध हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उनमें से सात पर संदेह है कि वे...
नेशनल डेस्कः असम के बारपेटा और मोरीगांव जिलों से 12 कथित ‘जिहादियों' को गिरफ्तार किया गया है। बांग्लादेशी आतंकी समूह अंसार-उल-इस्लाम के साथ उनके कथित संबंध हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उनमें से सात पर संदेह है कि वे संगठन के लिए संपर्क सूत्र का काम करते थे और उन्हें मोरीगांव जिले से पकड़ा गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर समन्वित अभियान में आतंकवाद के दो प्रमुख मॉड्यूल का खुलासा किया गया है।