12 घंटे भारत बंद LIVE: किसानों ने ट्रैक्टर-ट्राली लगा जाम किए रास्ते, दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन बंद

Edited By Seema Sharma,Updated: 26 Mar, 2021 11:17 AM

12 hours bharat bandh today

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों के आंदोलन को पूरे चार महीने हो गए हैं। किसानों ने आंदोलन के चार महीने पूरे होने पर आज भारत बंद का ऐलान किया है। आज भारत सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। बंद का मिला-जुला अशर देखने को...

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों के आंदोलन को पूरे चार महीने हो गए हैं। किसानों ने आंदोलन के चार महीने पूरे होने पर आज भारत बंद का ऐलान किया है। आज भारत सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। बंद का मिला-जुला अशर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को किसानों ने लोगों से शांतिपूर्ण बंद रखने की अपील की थी। वहीं बंद के दौरान जरूरी चीजों की दुकानें खुली रहेंगी।

LIVE अपडेट्स

  • दिल्ली मेट्रो ने कई स्टेशन को बंद कर दिया गया। टिकरी बॉर्डर, पंडित श्रीराम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है।
  •  अमृतसर से दिल्ली रेलवे ट्रैक पर कुल 88 जगह पर किसान धरने पर बैठे हैं।
  • भारत बंद का असर हरियाणा और पंजाब में सुबह से ही देखने को मिल रहा है।
  • हरियाणा में तमाम बड़ी सड़कों पर किसानों ने सुबह से ही अपने ट्रैक्टर खड़ी करके जगह-जगह पर जाम लगा दिया है तो वहीं पंजाब में भी दिन निकलते ही किसानों ने तमाम छोटे बड़े रास्तों और हाइवे को बंद कर दिया है।
  • बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समेत अन्य विपक्षी दल समर्थित किसानों का भारत बंद शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। 
  • भारत बंद के मद्देनजर झारखंड में जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं वहीं वाहनों का परिचालन प्रभावित रहा। भारत बंद के कारण राज्यभर में सड़कों पर वाहनों का परिचालन प्रभावित हुआ है, लेकिन राजधानी रांची में बंद का कोई खास असर नहीं देखा जा रहा है।
  • राजस्थान में भारत बंद का मिला जुला असर नजर आ रहा है। बंद का असर श्रीगंगानगर एवं बीकानेर जिले में ज्यादा नजर आ रहा है और श्रीगंगानजर जिले के रायसिंहनगर कस्बे के बाजार बंद है। इसके अलावा किसानों ने कई मार्गो पर चक्का जाम कर रखा है।

PunjabKesari

सुबह ही रास्ते किए बंद
किसानों के समर्थन में कई लोगों ने सुबह ही रास्ते बंद कर दिए। 12 घंटे बंद के तहत किसानों ने सुबह ही अंबाला के शाहपुर के पास जीटी रोड और रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया। प्रदर्शनकारी जगह-जगह पर रास्तें ब्लॉक करके बैठे हुए हैं जिसका असर यातायात और रेलवे पर देखने को मिल रहा है। किसान संयुक्त मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने गुरुवार को ही कह दिया था कि भारत बंद के दौरान रोड और रेल ट्रांसपोर्ट ब्लॉक किए जाएंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि बाजार भी बंद रहेंगे।

PunjabKesari

गाजीपुर बॉर्डर बंद
प्रदर्शनकारियों द्वारा किसी तरह की अप्रिय घटना के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर को बंद कर दिया है, जिसके चलते न तो कोई दिल्ली की ओर आ सकता है और न ही दिल्ली से उधर जा सकता है। हालांकि भारत बंद के कारण रास्ते ब्लॉक होने से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने अन्य रास्तों पर ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर रोड ब्लॉक कर रखा है।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!