स्कूल की क्लास में दो लड़कों ने 13 वर्ष की अपनी दोस्त के साथ  किया बलात्कार

Edited By Anu Malhotra,Updated: 02 Dec, 2022 01:22 PM

13 year old classmate  classmate raped  classroom civic school mumbai

मुंबई के माटुंगा इलाके में स्थित एक निकाय स्कूल की कक्षा में दो लड़कों ने 13 वर्ष की अपनी सहपाठी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने दोनों किशोरों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। अधिकारी ने बताया कि...

मुंबई: मुंबई के माटुंगा इलाके में स्थित एक निकाय स्कूल की कक्षा में दो लड़कों ने 13 वर्ष की अपनी सहपाठी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने दोनों किशोरों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार को हुई।

माटुंगा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि लड़की का उसके दो सहपाठियों ने तब यौन उत्पीड़न किया, जब उनके अन्य सहपाठी डांस क्लास के लिए कक्षा से बाहर गए थे। इस स्थिति का फायदा उठाकर दोनों आरोपी इस अपराध में लिप्त हुए। उन्होंने कहा कि पीड़िता और आरोपी आठवीं कक्षा के छात्र हैं। 

अधिकारी ने कहा कि इस घटना ने लड़की को झकझोर कर रख दिया और उसने इस बारे में अपने परिवार के सदस्यों को बताया जिन्होंने तुरंत आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर लड़कों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डीए और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि नाबालिग आरोपियों को एक किशोर अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें दक्षिण मुंबई के डोंगरी में किशोर हिरासत केंद्र भेज दिया और आगे की जांच जारी है।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!