180 डिग्री झुक जाता था इस बच्चे का सिर, हार गया जिंदगी की जंग

Edited By ,Updated: 08 Nov, 2016 03:26 PM

13 years mahendra ahirwar died

13 साल के महेंद्र अहिरवार को मध्यप्रदेश के एक गांव में बेसहारा छोड़ दिया गया था। दरअसल, उसे कॉन्गेनाइटल मायोथेरेपी नाम की एक बीमारी थी, जिसमें उसका सिर 180 डिग्री तक झुक जाता है।

छतरपुर: 13 साल के महेंद्र अहिरवार को मध्यप्रदेश के एक गांव में बेसहारा छोड़ दिया गया था। दरअसल, उसे कॉन्गेनाइटल मायोथेरेपी नाम की एक बीमारी थी, जिसमें उसका सिर 180 डिग्री तक झुक जाता है। इलाज का खर्च मां-बाप की पहुंच से बाहर था। इस वजह से कई बार उसके पैरेंट्स सोचते थे कि उनका बेटा मर जाए लेकिन लंदन के लिवरपूल से जूली जोन्स नाम की महिला महेंद्र को नई जिंदगी देने के लिए आगे आई और उसकी सर्जरी करवाई। अब जब महेंद्र ठीक होने लगा था और सर्जरी को भी 8 महीने हो गए थे, बीते शनिवार 5 नंवबर को महेंद्र की मौत हो गई है। महेंद्र की मां सुमित्रा (36) ने बताया कि सर्जरी के बाद से उसकी हालत में काफी सुधार था, लेकिन बीच-बीच में वह बीमार पड़ जाता था। शनिवार को वह लेटे-लेटे टीवी देख रहा था, इसी बीच लगभग 3 बजे के आसपास उसकी मौत हो गई।

बेटे की मौत चाहते थे मां बाप
बीमारी के इलाज के लिए महेंद्र के गरीब मां-बाप ने कई डॉक्टरों से बात की लेकिन जान को खतरा इतना था कि ऑपरेशन के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। उसकी गर्दन 180 डिग्री तक मुड़ी हुई थी और कोई भी डॉक्टर खतरा उठाने को तैयार नहीं था।
महेंद्र के मां-बाप को उसकी जिंदगी बोझ लगने लगी थी और वो भी उसके लिए मौत मांगने लगे थे। वह खाना खाना, घूमने और यहां तक कि नहाने और बाथरूम जाने से लाचार हो गया था।

विदेशी महिला ने बढ़ाए मदद के लिए हाथ
जूली नाम की एक विदेशी महिला ने जब महेंद्र के बारे में पढ़ा तो उसके रौंगटे खड़े हो गए। जूली ने कहा था कि यदि ये मेरे बच्चों के साथ होता तो मुझे कैसा लगता। यह सोचकर उसी वक्त इलाज कराने का फैसला कर लिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पेज बनाकर उसके इलाज के लिए करीब 12 लाख रुपए का फंड भी जुटाया था।

इलाज के बाद तेज हो गई थी महेंद्र की आवाज
तकरीबन आठ महीने पहले महेंद्र का ऑपरेशन दिल्ली के अपोलो अस्पताल में फेमस स्पाइनल सर्जन डॉ. राजगोपालन कृष्णन ने किया था। डॉक्टरों ने उसकी गर्दन से एक डिस्क हटाकर उसकी जगह उसके पेल्विस से ली गई हड्डी का ग्राफ्ट लगाया था। इसके अलावा मेटल प्लेट की मदद से उसकी गर्दन को सीधा कर दिया था। डॉक्टर्स के अनुसार गर्दन सीधी होने के बाद अब उसकी आवाज भी पहले की अपेक्षा तेज हो गई थी।

महेंद्र और जूली पर बनी थी डॉक्यूमेंट्री
ब्रिटेन के चैनल-5 पर एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी पिपुल सीरीज में महेंद्र और जूली पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म को दिखाया गया था। इसमें दिखाया गया था कि कैसे महेंद्र के लिए एक विदेशी महिला आगे आई और उसका ऑपरेशन कराया। इसके अलावा फिल्म में डॉक्टर द्वारा 10 घंटे तक लगातार किए ऑपरेशन को भी दिखाया गया था। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि जिंदगी की इतनी लंबी जंग लड़ने के बाद जब वह ठीक होने लगेगे तो हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह देगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!