Edited By Monika Jamwal,Updated: 24 Aug, 2018 01:42 PM
तीन दिन स्थगित रहने के बाद शुक्रवार को अमनाथ यात्रा फिर से शुरू कर दी गई।
जम्मू: तीन दिन स्थगित रहने के बाद शुक्रवार को अमनाथ यात्रा फिर से शुरू कर दी गई। भगवती नगर आधार शिविर से 137 यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर श्रीनगर के लिए रवाना किया गया। श्रद्धालुओं को सात गाडिय़ों में सुरक्षा के साथ रवाना किया गया।
अमरनाथ यात्रा को संपन्न होने में दो दिन शेष हैं। रविवार को श्रावण पूर्णिमा और रक्षा बंधन का त्यौहार है और इसी दिन पवित्र छड़ी पूजन के साथ ही अमरनाथ यात्रा संपन्न हो जाएगी। गौरतलब है कि कश्मीर में बकरीद थी और सुरक्षा कारणों से यात्रा को तीन दिनों के लिए स्थगित किया गया था। साठ दिनों की यात्रा में अभी तक 2.84 श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिये हैं।