GST अधिकारी के घर से ₹14.10 लाख कैश और 788 अमेरिकी डॉलर बरामद, 2.89 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा

Edited By Updated: 27 Sep, 2026 12:28 PM

14 10 lakh in cash and 788 us dollars recovered from gst officer s house

वीएसीबी के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच के तहत शनिवार को राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग की संयुक्त आयुक्त प्रजनी राजन के पचालम स्थित आवास पर तलाशी ली गई।

कोच्चि: सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (VACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच के सिलसिले में कोच्चि में जीएसटी की एक संयुक्त आयुक्त के आवास पर छापेमारी के दौरान 14.10 लाख रुपए की बेहिसाब नकदी और 788 अमेरिकी डॉलर जब्त किए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 

वीएसीबी के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच के तहत शनिवार को राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग की संयुक्त आयुक्त प्रजनी राजन के पचालम स्थित आवास पर तलाशी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि वीएसीबी की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि राजन ने 2014 से 2024 के बीच अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से कथित तौर पर करीब 2.89 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की। उन्होंने बताया कि तीन स्थानों पर तलाशी ली गई जिसमें थेवर स्थित उनका कार्यालय, पचालम स्थित उनका आवास और पचालम में ही स्थित उनका एक अन्य आवास शामिल है। 

यह भी पढ़ें- रिटायरमेंट से ठीक पहले बिहार DGP विनय कुमार ने लिया VRS, अब संभालेंगे ये अहम जिम्मेदारी

वीएसीबी ने बताया कि तलाशी अभियान सुबह सात बजकर 45 मिनट पर शुरू हुआ और रात 9.15 बजे समाप्त हुआ। यह तलाशी अभियान पुलिस उपाधीक्षक ए एल येसुदास के नेतृत्व वाली टीम ने ली। वीएसीबी ने कहा कि जब्त नकदी और दस्तावेजों को मुवत्तुपुझा सतर्कता अदालत में पेश किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!