फोटो खिंचवाने के लिए ट्रेन की छत पर चढ़ा 14 साल का किशोर, बिजली के तार की चपेट में आकर मौ'त

Edited By Updated: 05 Sep, 2026 02:14 AM

14 year old boy climbs on the roof of a train to get his photo taken

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के ठाकुरली यार्ड में खड़ी ट्रेन की छत पर फोटो खिंचवाते समय ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात...

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले के ठाकुरली यार्ड में खड़ी ट्रेन की छत पर फोटो खिंचवाते समय ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात हुई। अधिकारी के अनुसार, डोंबिवली पश्चिम निवासी यज्ञ सुरेश शेट्टी नियमित कोचिंग कक्षा में जाने के बजाय अपने दो दोस्तों के साथ ठाकुरली यार्ड चला गया था।

अधिकारी ने बताया, "यज्ञ एक खड़ी ट्रेन की छत पर चढ़ गया, जबकि उसके दोस्त नीचे खड़े होकर मोबाइल फोन से उसकी तस्वीरें खींच रहे थे। यज्ञ का गलती से बिजली के खुले तार से संपर्क हो गया या वह उसके बेहद करीब पहुंच गया। करंट लगने से वह बेहोश होकर ट्रेन की छत से नीचे गिर गया।"

उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि विष्णुनगर पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!