Edited By vasudha,Updated: 16 Jan, 2019 03:58 PM
देश की राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत को जहां आज भी लोग भुला नहीं पाए हैं। वहीं इसी बीच एक और ऐसी घटना सामने आई है। मुंबई में भी एक 14 साल की लड़की ने आत्मा बुलाने के चक्कर में खुदकुशी कर ली...
नेशनल डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत को जहां आज भी लोग भुला नहीं पाए हैं। वहीं इसी बीच एक और ऐसी घटना सामने आई है। मुंबई में भी एक 14 साल की लड़की ने आत्मा बुलाने के चक्कर में खुदकुशी कर ली।
जानकारी के अनुसार मुंबई के भोईवाड़ा इलाके की रहले वाल लड़की यूट्यूब पर Astral travel के वीडियो देखती थी। उसके फोन से कुछ ऐसे वीडियो भी मिले हैं जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह आत्मा को बुलाने के संबंध में कुछ कोशिशें कर रही थी। इससे पहले भी लड़की ने यह करने का प्रयास किया था। उसने अचानक जमीन पर लेटकर अपनी सांसे रोक ली। जब उसके घरवालों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने कहा कि वह उसकी आत्मा शरीर से बाहर आई थी, वह मरकर जिंदा हो जाती।
मृतका की दादी ने बताया कि वो हमेशा फोन पर शरीर से आत्मा को बाहर निकलने जैसे वीडियो देखा करती थी। घटना के दिन उसने बाथरुम में फांसी लगा ली। उसे उम्मीद थी कि उसकी आत्मा स्वर्ग से दर्शन करके वापस उसे जिंदा कर देगी। मुंबई पुलिस ने एडीआर दर्ज कर इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है।