दो नाबालिग हिंदू बहनों के अपहरण बाद अब 14 साल की लड़की गायब, पाकिस्तान में हिंदू परिवारों की बढ़ी चिंता

Edited By Updated: 12 Sep, 2026 08:13 PM

14 year old hindu girl missing in pak after abduction of two minor sisters

पाकिस्तान के सिंध में 14 वर्षीय हिंदू लड़की बुधवार से लापता है। उसके माता-पिता ने अधिकारियों से बेटी को सुरक्षित वापस लाने की अपील की है। यह मामला उसी क्षेत्र का है जहां 29 अगस्त को दो नाबालिग हिंदू बहनों के कथित अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और विवाह...

Peshawar: पाकिस्तान में सिंध प्रांत के उसी क्षेत्र में एक और 14 वर्षीय हिंदू लड़की के लापता होने की खबर है जहां कुछ दिन पहले दो नाबालिग हिंदू बहनों के कथित रूप से अपहरण किये जाने और जबरन धर्म परिवर्तन कराये जाने की घटना सामने आई थी। लड़की बुधवार से लापता है। उसके माता-पिता ने शनिवार को अधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप करने और उसे सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब 29 अगस्त को 14 और 16 साल की दो बहनों के कथित अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर व्यापक चिंता जताई जा रही है।

 

सिंध प्रांत में कराची से लगभग 200 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित टांडो अल्लाहयार के इब्राहिम कॉलोनी से दोनों बहनों का अपहरण किया गया था। पुलिस ने बाद में दोनों बहनों को तलाश लिया था और उन्हें टांडो अल्लाहयार की सत्र अदालत में पेश किया। हालांकि, मामला लंबित होने के कारण उन्हें उनके माता-पिता को सौंपने के बजाय महिला गृह भेज दिया गया। नौ सितंबर को अदालत में भावुक दृश्य देखने को मिला था, जब दोनों बहनों ने उन्हें घर लौटने की अनुमति देने का अनुरोध किया। उन्होंने अदालत को बताया था कि दो मुस्लिम पुरुषों ने उनका अपहरण किया, जबरन धर्म परिवर्तन कराया और उनसे शादी कर ली।

 

इन मामलों ने एक बार फिर सिंध के ग्रामीण इलाकों में नाबालिग हिंदू लड़कियों के कथित अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और उनसे उम्रदराज मुस्लिम पुरुषों द्वारा विवाह किए जाने को लेकर चिंताओं को उजागर किया है। मानवाधिकार वकील जिया अवान ने शनिवार को कहा कि गरीब और वंचित हिंदू परिवारों की लड़कियां विशेष रूप से असुरक्षित होती हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!