Edited By Pardeep,Updated: 12 Jun, 2021 10:31 PM
तमिलनाडु में कोविड-19 के 15,108 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,39,705 हो गई। वहीं 374 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर
चेन्नईः तमिलनाडु में कोविड-19 के 15,108 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,39,705 हो गई। वहीं 374 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 29,280 हो गई।
राज्य स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक चिकित्सकीय बुलेटिन में बताया गया कि संक्रमण से 27,463 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 21,48,352 हो गई। यहां अब 1,62,073 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में कोयंबूटूर से सबसे ज़्यादा 1,982 नए मामले सामने आए हैं।