झारखंड: पति को बंधक बना 17 लोगों ने किया 5 बच्चों की मां के साथ गैंगरेप

Edited By Pardeep,Updated: 10 Dec, 2020 12:41 AM

17 people gang raped with mother of 5 children husband held hostage in dumka

झारखंड में दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पति के साथ मेला देखकर घर लौट रही पांच बच्चों की मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामला मंगलवार की देर रात उस समय का है जब महिला मेला देखकर

नेशनल डेस्कः झारखंड में दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पति के साथ मेला देखकर घर लौट रही पांच बच्चों की मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामला मंगलवार की देर रात उस समय का है जब महिला मेला देखकर लौट रही थी। संताल परगना क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

इससे पहले डीआईजी के साथ पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मुफस्सिल थाना पहुंचे कर घटना के संबंध में जानकारी ली और पीड़ित महिला के बयान के आधार पर मामले की त्वरित जांच पड़ताल कर संलिप्त आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने का निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। 

पीड़िता के पति को पांच आरोपियों ने पकड़ लिया था
पीड़िता के पति ने बताया कि गांव में हर मंगलवार को बाजार लगता है। जहां वो अपनी पत्नी के साथ खरीददारी करने गया था। खरीददारी कर करीब 8 बजे बाजार से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में नशे में धुत करीब 17 लड़के खड़े थे। उनमें से पांच लड़कों ने उसे पकड़ा और बाकी लड़के पत्नी को उठाकर झाड़ियों की तरफ ले गये। जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

मंगलवार को मेला देखकर लौट रही थी महिला
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पांच बच्चे की मां पीड़ित महिला अपने पति के साथ मंगलवार को सामान खरीदने साप्ताहिक हाट गयी थी। उसी गांव में मेला का भी आयोजन किया गया था। देर रात मेला से लौटते समय कुछ मनचलों ने पति को कब्जे में लेकर महिला से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। बुधवार की सुबह पीड़िता ने पति के साथ थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!