Edited By Monika Jamwal,Updated: 03 Aug, 2019 01:15 PM
रामबन के दलवास में एक के्रन पलटने से दो लड़कियों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा चन्द्रकोट पुलिस स्टेशन के निकट हुआ।
जम्मू : रामबन के दलवास में एक के्रन पलटने से दो लड़कियों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा चन्द्रकोट पुलिस स्टेशन के निकट हुआ। क्रेन जेके02बीटी-7901 निर्माणाधीन हाईवे पर मिट्टी काट रही थी कि अचानक से पलट गई। जानकारी के अनुसार क्रेन नाशरी से दलवास के रास्ते पर थी और चालक का नियंत्रण उस पर से हटा और क्रेन पलट गई। परिणामस्वरूप दो बच्चियां उसके नीचे आ गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पांच वर्षीय सुनीता देवी पुत्री नरेश कुमार और दस वर्षीय लक्ष्मी देवी पुत्री बिट्टू निवासी दलवास के तौर पर हुई है। घटना के समय दोनों सडक़ पर खड़ीं थीं।
मशीन का अपरेटर पंजाब का निवासी संजीव कुमार है और पुलिस के अनुसार उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।