Edited By Monika Jamwal,Updated: 13 Jul, 2019 07:00 PM
रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर में पुलिस ने दो लोगों को लाखों की नकदी और भुक्की सहित दबोचा है।
कठुआ : रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर में पुलिस ने दो लोगों को लाखों की नकदी और भुक्की सहित दबोचा है। आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र सिंह पुत्र जगबीर सिंह और कुलवंत पुत्र कृष्ण निवासी फिल्लौर जालंधर पंजाब के रूप में हुई है। आरोपियों से पुलिस ने करीब पांच लाख 70 हजाार 470 रुपये की नकदी और 2.2 किलोग्राम भुक्की बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान कार नंबर पी.बी.01सी-8198 को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान आरोपियों से नकदी और भुक्की बरामद कर ली गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
जिला पुलिस प्रमुख श्रीधर पाटिल ने बताया कि अंतराजीय नशा तस्करी करने वाले पुलिस केहत्थे चढ़े हैं। इनसे बरामद नकदी भी इन्होंने नशा खरीदने के लिए लाई थी। इन्होंने आपूर्ति कहां से लेनी थी इसके बारे में भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। कठुआ पुलिस नशे के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़े हुए है। ऐसे में लोगों को भी नशा विरोधी अभियान में पुलिस का सहयोग करना होगा।