Edited By Monika Jamwal,Updated: 04 Mar, 2019 05:12 PM
शिवखोड़ी धाम में भगवान भोले नाथ के दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार हो गये। दरअसल पहाड़ से पत्थर गिरने से दो श्रद्धालु युवतियां घायल हो गई।
जम्मू: शिवखोड़ी धाम में भगवान भोले नाथ के दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार हो गये। दरअसल पहाड़ से पत्थर गिरने से दो श्रद्धालु युवतियां घायल हो गई। दोनों को पास के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा तब पेश आया जब श्रद्धालु शिव खोड़ी गुफा के बाहर दर्शनों के लिए लाइन में लगे हुए थे कि अचानक पहाड़ से कुछ पत्थर गिरे, जिनकी चपेट में आने से दो युवतियां घायल हो गई। घायल युवतियों की पहचान आशा देवी उम्र 18 पुत्री शंकर सिंह तहसील तरयाट जिला राजौरी व ललिता देवी उम्र 18 पुत्री बलवंत सिंह निवासी पालगत तहसील खनर जिला राजौरी के रूप में हुई है।