Edited By Monika Jamwal,Updated: 27 Nov, 2018 03:06 PM
मनकोट में एलओसी के निकट बारूदी सुरंग फटने से सेना के दो यूनियर कमिश्रड अधिकारी घायल हो गये। हादसा उस समय हुआ जब वे पेट्रोलिंग पर थे।
पुंछ : मनकोट में एलओसी के निकट बारूदी सुरंग फटने से सेना के दो यूनियर कमिश्रड अधिकारी घायल हो गये। हादसा उस समय हुआ जब वे पेट्रोलिंग पर थे। घायल अधिकारियों की पहचान धीरज कुमार और रजिन्द्र सिंह 5 मेहर रजिमेंट के रूप में की गई है। सेना और पुलिस ने अधिकारियों को फारवर्ड क्षेत्र से निकाला और राजोरी अस्पताल में भर्ती किया गया। दोनों अधिकारियों को उनके पैरों में चोट आई है।