Edited By Pardeep,Updated: 29 Jan, 2023 09:50 PM
लद्दाख के करगिल जिले में रविवार को हिमस्खलन की चपेट में आने के कारण एक महिला और एक किशोरी की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
करगिल/जम्मूः लद्दाख के करगिल जिले में रविवार को हिमस्खलन की चपेट में आने के कारण एक महिला और एक किशोरी की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कुलसुम बी (14) और बिलकिस बानो (25) अपने गांव तांगोले के निकट करगिल-जंस्कार राजमार्ग से जा रही थीं कि तभी दोपहर करीब ढाई बजे दोनों हिमस्खलन की चपेट में आ गईं।
उन्होंने कहा कि बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अधिकारी ने कहा कि बाद में बचावकर्मियों ने उनके शवों को बाहर निकाला और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अंत्येष्टि के लिए उनके परिवारों को सौंप दिया।