Edited By Monika Jamwal,Updated: 16 Jul, 2018 05:28 PM
वर्ष 2018 के वार्षिक अमरनाथ की यात्रा अपने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ गई। 28 जून से शुरू हुई यात्रा के 16वेंं दिन बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले शिवभक्तों की संख्या 2 लाख से पार हो गई है।
जम्मू (कमल राना): वर्ष 2018 के वार्षिक अमरनाथ की यात्रा अपने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ गई। 28 जून से शुरू हुई यात्रा के 16वेंं दिन बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले शिवभक्तों की संख्या 2 लाख से पार हो गई है। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा में आतंकवादी हमले के इन्पुट्स को लेकर सरकार ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है। जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक 40 हजार के करीब सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किए गए हैं जिनमें सी.आर.पी.एफ., एस.एस.बी., जम्मू-कश्मीर पुलिस आदि के जवान शामिल हैं।
आतंकी हमले की संभावित खतरे को लेकर केंद्र सरकार ने श्रीनगर में एन.एस.जी. के कमांडों भी विशेष रूप से तैनात किए हैं जो तत्काल कार्रवाई करने में सक्षम है। इस बार अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार भी पड़ी। मौसम खराब होने के कारण 30 जून, 4 और 5 जुलाई को तीन बार यात्रा रोकनी पड़ी जिस कारण पहलगाम-चंदनवाड़ी, पंजतरणी पर यात्री फंसे रहे। हालांकि राज्य में मानसून के सक्रिय होने पर अब भी यात्रा पर निरतंर खतरा मंडरा रहा है।
अब तक पवित्र गुफा में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या
इस वर्ष 28 जून से बालटाल और पहलगाम मार्ग से यात्रा शुरू हुई। पहले दिन 1007 यात्रियों ने पवित्र गुफा में पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसी प्रकार 29 जून को 1287, तीसरे दिन 587 और 1 जुलाई को 10,935 यात्रियों ने दर्शन करने से यात्रा 13,816 तक पहुंच गई। इसी प्रकार 2 जुलाई को बालटाल और पहलगाम मार्ग से 22,550 यात्रियों ने दर्शन किए और यात्रा का आंकड़ा 3666 तक पहुंची। वहीं 3 जुलाई को यात्रा की संख्या शिवभक्तों का आंकड़ा 50 के पार हुआ। हालांकि चार जुलाई को यात्रा स्थगित रही लेकिन हैलीकॉप्टर से यात्रा जारी रही। 5 जुलाई को यात्रियों का संख्या 68,202 तक पहुंची जबकि 6 जुलाई को 73,023 जबकि 7 जुलाई को 83130 और 8 जुलाई को शिवभक्तों की संख्या 94412 तक पहुंच गई थी। इसके उपरांत खराब मौसम के बीच यात्रा जारी रही और शिवभक्तों की संख्या 1 लाख से पार कर गई जबकि 10 जुलाई को 1,17,785, 11 जुलाई को 1,33,481, 12 जुलाई को 1,51923 तक पहुंच गई थी। इसी क्रम में यात्रा में और तेजी आई 13 जुलाई तक यात्रा की संख्या ने 1.65006 तक पहुंची जबकि 14 जुलाई को 1,76044 और 15 जुलाई को 1,87375 तक पहुंच गई। वहीं सोमवार यात्रियों की संख्या दो लाख पार कर गई है।
पिछले कुछ वर्षों का रिकार्ड
बतातें चले कि वर्ष 2011 में रिकार्ड 6.36 शिवभक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे जबकि अगले वर्ष 2012 में आंकड़ा 6.22 रहा लेकिन इसके बाद की यात्रा में कमी आई और 2013 में 3.53 यात्री दर्शन कर पाए। इसी प्रकार 2014 में भी यात्रियों की संख्या 3.72 लाख रही जबकि 2015 में आंकड़ा 3.52 लाख के करीब रहा। वहीं 2016 में घाटी के खराब हालात के कारण यात्रा 3 लाख तक सिमट गई जबकि गत वर्ष 2017 में 2.60 लाख ही श्रद्धालु हिमलिंग के दर्शन करने पहुंचे। अब जबकि इस बार महज 16वेें दिन में यात्रा 2 लाख के पार हो गई है, ऐसे उम्मीद है कि यात्रा में शिवभक्तों का आंकड़ा एक बार फिर से 4 और 5 लाख के बीच रह सकता है।