दिल्ली मेट्रो में महिला के पर्स से 20 जिंदा करतूस बरामद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jan, 2018 01:32 PM

20 live cartridges found from woman purse

गणतंत्र दिवस पर आतंकी गतिविधियों को लेकर राजधानी में अलर्ट जारी है। इसी बीच एक महिला के पर्स से 20 जिंदा कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने दिल्ली के आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन पर महिला की तलाशी के दौरान ये कारतूस बरामद...

नई दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानो ने दिल्ली मेट्रो स्टेशन से एक महिला को पकड़ कर उसके पास से बंदूक की 20 गोलियां जब्त की। महिला को आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन पर कल शाम पकड़ा गया । अधिकारियों ने बताया कि आदर्श नगर स्टेशन पर कल शाम सीआईएसएफ र्किमयों ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली महिला के पास से गोलियां बरामद की। इसका पता तब चला जब महिला का बैग स्कैन किया गया। 

महिला अपने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मेट्रो आई थी। अधिकारियों ने बताया कि महिला के पिता ने हथियार का अपना लाइसेंस दिखाया और कहा कि 0.32 बोर की बंदूक की ये 20 गोलियां उनकी हैं। सीआईएसएफ ने आगे की जांच के लिए महिला और अन्य को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोहों के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो और अन्य स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!