Edited By Anil dev,Updated: 26 Mar, 2020 11:08 AM
कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर के देशों में देखने को मिल रहा है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर के देशों में देखने को मिल रहा है। भारत भी इस जानलेवा वायरस के संक्रमण की चपेट में है। अब तक 21,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना को और फैलने से रोकने के लिए 200 करोड़ से अधिक लोगों को उनके घरों में ‘कैद’ कर दिया गया है। यानी दुनिया की 20 फीसदी आबादी घरों में रहने को मजबूर है। सरकार की ओर से कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। देश में 21 दिन का लॉकडाऊन घोषित किया गया है।
फ्रांस
6 करोड़ की आबादी वाले इस मुल्क में अचानक से मामलों में बढ़ोतरी होने के कारण बुधवार तक मृतकों की संख्या 1,331 हो गई, वहीं इससे 25,233 लोग प्रभावित हुए हैं, जिसमें 3,900 लोग स्वस्थ हुए हैं। फ्रांस 16 मार्च से लॉकडाउन है और लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी है।
कोरोना की सबसे ज्यादा मार झेल रहे इटली में
अब तक 7503 लोगों की मौत हो चुकी है। लाशों को दफनाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है।
10 मार्च को यहां लॉकडाउन घोषित किया था। यहां , जबकि करीब 70 हजार लोग इसकी चपेट में हैं।। इस महीने की शुरुआत से ही स्कूल, कालेज, दुकानें, मॉल और बाजार बंद हैं। यहां करीब छह करोड़ लोग दो सप्ताह से अपने घरों में कैद हैं।
40 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित
कोरोना के खतरे को देखते हुए स्पेन में 14 मार्च को लॉकडाउन घोषित कर दिया गया था। स्पेन में 40 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं और 3500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इटली के बाद स्पेन यूरोप में सबसे ज्यादा प्रभावित है।
आज से होगा लॉकडाउन
अन्य देशों की राह पर चलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भी 26 मार्च लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। आवश्यक प्रतिष्ठानों को छोड़कर बाजार बंद रहेंगे। लोगों के घरों से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है।