Edited By Yaspal,Updated: 07 Apr, 2019 09:10 PM
दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी में सवार करीब 20 यात्री रेलवे की ओर से परोसा गया खराब खाना खाने से बीमार हो गए। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि गोमो स्टेशन के डॉक्टरों ने उन्हें देखा और अब वे सब ठीक हैं...
नई दिल्लीः दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी में सवार करीब 20 यात्री रेलवे की ओर से परोसा गया खराब खाना खाने से बीमार हो गए। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि गोमो स्टेशन के डॉक्टरों ने उन्हें देखा और अब वे सब ठीक हैं।
बोकारो के एक डॉक्टर ने भी यात्रियों की जांच की। एहतियात के तौर पर डॉक्टर ट्रेन में मौजूद हैं और यात्रियों पर नजर रख रहे हैं।
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ टाटानगर पर भी डॉक्टर उनकी जांच करेंगे। सभी यात्री अब ठीक हैं। किसी को भी ट्रेन से उतारा नहीं गया है। पैंट्री कार (भोजन यान) की जांच की जा रही है। भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए उसके नमूने लिए गए हैं।’’ आईआरसीटीसी ने भी भोजन के नमूने लिए हैं।