हैवलॉक आइलैंड: 2037 टूरिस्टों को निकालकर पोर्ट ब्लेयर पहुंचाया गया

Edited By ,Updated: 10 Dec, 2016 02:17 PM

2037 tourists reached port blair from havelock island

अंडमान में सोमवार से फंसे 2037 सैलानियों को इंडियन एयरफोर्स और नेवी की मदद से हैवलॉक आइलैंड (अंडमान और निकोबार) से निकालकर पोर्ट ब्लेयर पहुंचाया गया।

पोर्ट ब्लेयरः अंडमान में सोमवार से फंसे 2037 सैलानियों को इंडियन एयरफोर्स और नेवी की मदद से हैवलॉक आइलैंड (अंडमान और निकोबार) से निकालकर पोर्ट ब्लेयर पहुंचाया गया। बचाए गए सैलानियों में दर्जनों विदेशी भी थे। शुक्रवार को मौसम में सुधार होने के बाद नौसेना, तटरक्षक बल और केंद्रीय प्रबंधन ने सुबह चक्रवात प्रभावित अंडमान के द्वीपों पर फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए उच्च स्तरीय साझा बचाव कार्य शुरु किया था। 

अफसरों ने बताया कि हैवलॉक आइलैंड के लिए नेवी ने बित्रा, बंगराम, एयूसी 38 और कुंभीर जहाज भेजे गए। जहाजों को बुधवार को ही पोर्ट ब्लेयर से रवाना किया गया था। एयरफोर्स के 3 हेलिकॉप्टर भी रेस्क्यू में लगाए गए थे। बता दें कि बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन बना हुआ है। अंडमान में वरदा तूफान के चलते 6 दिन से भारी बारिश हो रही है, जिस वजह से टूरिस्ट वहां फंस गए थे। अंडमान-निकोबार आइलैंड्स में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!