ऑफ द रिकॉर्डः महागठबंधन के लिए कांग्रेस को मिला 22 दलों का साथ, अभी बाकियों से बातचीत जारी

Edited By Seema Sharma,Updated: 21 Dec, 2018 08:33 AM

22 parties with congress for maha coalition

लोकसभा चुनावों में साथ आने के लिए कांग्रेस समान विचार वाले तमाम दलों से हर राज्य में बातचीत आगे बढ़ा रही है। पहले यह बातचीत महागठबंधन में शामिल दलों तक ही सीमित थी पर अब इसे और आगे बढ़ाने की संभावना तलाश की जा रही है।

नेशनल डेस्कः लोकसभा चुनावों में साथ आने के लिए कांग्रेस समान विचार वाले तमाम दलों से हर राज्य में बातचीत आगे बढ़ा रही है। पहले यह बातचीत महागठबंधन में शामिल दलों तक ही सीमित थी पर अब इसे और आगे बढ़ाने की संभावना तलाश की जा रही है। उपेंद्र कुशवाहा के आ जाने से अब गठबंधन में शामिल दलों की संख्या 22 हो गई है। फिलहाल, अभी नेताओं के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर अनौपचारिक वार्ता चल रही है।
PunjabKesari
कांग्रेस और एन.सी.पी. महाराष्ट्र में 20-20 सीटों के बंटवारे पर सहमत हो गई हैं। महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं। बाकी 8 सीटें राजू शैट्टी, भारत वाहिनी पार्टी (बी.वी.पी.) और दूसरे दलों को दी जा सकती हैं। मायावती की बसपा और समाजवादी पार्टी से अभी बातचीत में कुछ कठिनाई को देखते हुए कांग्रेस दूसरी पार्टियों के साथ तालमेल के मुद्दों को साफ कर लेना चाहती है।
PunjabKesari
डी.एम.के. के साथ वार्ता लगभग पूरी हो गई है और यह तय हो गया है कि कांग्रेस डी.एम.के. के साथ ही सी.पी.आई और सी.पी.एम. के साथ भी चुनावी गठबंधन करेगी। इसी तरह कर्नाटक में भी तय हो गया है कि कांग्रेस और जे.डी. (एस) मिल कर चुनाव लड़ेंगे।
PunjabKesari
आंध्र प्रदेश में अभी सीटें तय की जानी हैं। वहां कांग्रेस और टी.डी.पी. एक साथ चुनाव लड़ेंगी। सी.पी.आई. और सी.पी.एम. भी इस गठबंधन में शामिल रहेंगे। एन.सी.पी. के साथ कांग्रेस का गठबंधन महाराष्ट्र के अलावा गुजरात और लक्षद्वीप में भी होगा। बिहार में यह तय हो चुका है कि राजद, कांग्रेस, आर.एल.सी.पी., शरद यादव और एन.सी.पी. एक साथ होंगे। अगर बसपा साथ आती है तो उसके लिए भी जगह बनाई जाएगी। रामविलास पासवान यदि भाजपा का साथ छोड़ते हैं तो उन्हें भी गठबंधन में जगह दी जाएगी और सीटों को लेकर बात होगी।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!