कर्नाटक में हुआ नए मंत्रिमंडल का विस्तार, इस बार नहीं होगा एक भी उपमुख्यमंत्री

Edited By vasudha,Updated: 04 Aug, 2021 02:56 PM

29 ministers to be included in karnataka cabinet

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि उनके नए मंत्रिमंडल में बुधवार दोपहर को 29 मंत्री शामिल किए जाएंगे और इस बार कोई उपमुख्यमंत्री नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के छोटे बेटे और भारतीय जनता पार्टी के...

नेशनल डेस्क: कर्नाटक में नए मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे। इससे पहले सवराज बोम्मई ने कहा कि उनके नए मंत्रिमंडल में  29 मंत्री शामिल किए जाएंगे और इस बार कोई उपमुख्यमंत्री नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के छोटे बेटे और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र उन मंत्रियों में शामिल नहीं हैं जो शपथ लेंगे।


येदियुरप्पा के नेतृत्व में थे तीन उपमुख्यमंत्री 
बोम्मई ने कहा कि मैंने मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में दिल्ली में आलाकमान के साथ विस्तृत बातचीत की। गत रात अंतिम दौर की चर्चा के बाद आज सुबह सूची को अंतिम रूप दिया गया। मैंने सूची राज्यपाल को भेज दी और उनसे बात की। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कुल 29 मंत्री शपथ लेंगे और बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाले पिछले मंत्रिमंडल में तीन उपमुख्यमंत्री थे लेकिन इस बार आलाकमान के निर्देशों के अनुसार कोई उपमुख्यमंत्री नहीं होगा।

PunjabKesari

मंत्रिमंडल में अनुभवी मंत्री होंगे शामिल: बोम्मई 
बोम्मई  ने कहा कि मंत्रिमंडल में अनुभवी और नए दोनों मंत्री शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में सात मंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग से, तीन अनुसूचित जाति के, एक अनुसूचित जनजाति का, सात वोक्कालिगा समुदाय के, आठ लिंगायत समुदाय के, एक रेड्डी समुदाय का और एक महिला भी होगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक ब्राह्मण समुदाय के दो मंत्रियों को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गयी है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत राजभवन में दोपहर दो बजे पंद्रह मिनट पर नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

 

आधिकारिक रूप से जारी होगी नए मंत्रियों के नामों की सूची
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज भवन औपचारिकता के अनुसार नए मंत्रियों के नामों की सूची आधिकारिक रूप से जारी करेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ उन्होंने और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कई दौर की बातचीत के बाद सूची तैयार की है। उन्होंने कहा, ‘‘किसी के दबाव का कोई सवाल ही नहीं है। व्यापक सोच के बाद नामों की सूची तैयार की गयी है। विजयेंद्र को मंत्रिमंडल में शामिल करने के सवाल पर बोम्मई ने  कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने येदियुरप्पा से बात की और राष्ट्रीय महासचिव तथा पार्टी के कर्नाटक मामलों के प्रभारी अरुण सिंह ने निजी तौर पर विजयेंद्र से बात की। 

PunjabKesari
मंत्रिमंडल गठन के संबंध में कोई भ्रम नहीं:बोम्मई 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बस यह कह सकता हूं कि विजयेंद्र का नाम आज सूची में नहीं है। उन्होंने कहा कि जन समर्थक प्रशासन देने और आगामी चुनावों का सामना करने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के मार्गदर्शन में मंत्रिमंडल का गठन किया जा रहा है। बोम्मई ने कहा कि नया मंत्रिमंडल लोगों की आवश्यकताओं पर ध्यान देगा, उनका विश्वास हासिल करेगा और सुशासन देगा। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल गठन के संबंध में कोई भ्रम नहीं था। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है जिसका मजबूत नेतृत्व है।

PunjabKesari

भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है: बोम्मई 
कुछ मंत्री पदों को खाली रखे जाने के एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार आम तौर पर चरणों में होता। अगर किसी क्षेत्र को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है तो उसे अगले मंत्रिमंडल विस्तार में जगह दी जाएगी। कर्नाटक मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 34 तक हो सकती है। पूर्व मंत्रिमंडल से कुछ नेताओं को हटाए जाने पर बोम्मई ने कहा कि आलाकमान ने पार्टी के संगठनात्मक काम के लिए संगठनात्मक अनुभव वाले कुछ वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त करने का फैसला किया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!