एयर इंडिया ने वुहान से 7 मालदीव नागरिक निकाले, इसराईल ने विदेशी नागरिकों का प्रवेश रोका

Edited By Tanuja,Updated: 02 Feb, 2020 10:29 AM

2nd air india special flight leaves for new delhi from wuhan with 323 indian

भारत ने कोरोना वायरस से प्रभावित वुहान शहर से रविवार को 323 भारतीयों और मालदीव के सात नागरिकों को निकाला। इसके साथ ही अब तक वहां से 654 लोगों को भारत लाया जा चुका ...

बीजिंगः भारत ने कोरोना वायरस से प्रभावित वुहान शहर से रविवार को 323 भारतीयों और मालदीव के सात नागरिकों को निकाला। इसके साथ ही अब तक वहां से 654 लोगों को भारत लाया जा चुका है। एअर इंडिया ने अब तक नयी दिल्ली से वुहान के लिए दो बार उड़ान भरी है। चीन में कोरोना वायरस से अब तक 304 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमण के 14,380 मामले सामने आ चुके हैं। चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने ट्वीट किया, ‘‘एअर इंडिया की दूसरी उड़ान वुहान से 323 भारतीय और मालदीव के सात नागरिकों के साथ रवाना हुआ।

 

चीन के विदेश मंत्रालय और हुबेई के स्थानीय अधिकारियों का एक बार फिर आभार।'' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ मैं बीजिंग में भारतीय दूतावास, हुबेई प्रांत के स्थानीय अधिकारियों और यात्रियों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने लगाातर करीब 96 घंटे तक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पेचीदा एयरलिफ्ट (लोगों को बाहर निकालने के कार्य) हमारे लिए किया।'' मिस्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ हमारे दो अधिकारियों दीपक पद्मकुमार और एम बालाकृष्णन जो यात्रियों के साथ विमान में हैं, उनकी खास तौर पर तारीफ। उन्होंने कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान के ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर हवाई अड्डे से जुड़े प्रंबंधन की देखरेख में अनुकरणीय साहस और लोगों की सेवा का बड़ा जज्बा दिखाया है।

 

आप दोनों को सलाम।'' मिस्री ने पीटीआई-भाषा को बताया कि चार भारतीय दूसरे विमान में नहीं चढ़ सके क्योंकि उन्हें तेज बुखार था। वुहान से पहला विमान 324 यात्रियों के साथ शनिवार सुबह रवाना हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि छह भारतीय पहले विमान में सवार नहीं हो सके थे क्योंकि उन्हें चीनी आव्रजन अधिकारियों ने तेज बुखार की वजह से रोक दिया था। अधिकारियों ने बताया कि इन्हें अलग करके रखा जाएगा और इसकी जांच की जाएगी कि इनमें कोरोना वायरस के लक्षण हैं या नहीं। मिस्री ने बताया कि 25 अन्य लोग अपनी सहमति से वहां रूक गए। वहीं अब भी हुबेई प्रांत में 100 भारतीय हो सकते हैं। 

 

उधर,  कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इसराईल ने पिछले दो सप्ताह में चीन की यात्रा करने वाले लोगों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसराईल के गृह मंत्रालय ने बताया कि यह प्रतिबंध इसराईल  के नागरिकों पर लागू नहीं होगा।इसराईल ने चीन से आने वाली सभी उड़ानों पर भी बृहस्पतिवार को रोक लगा दी थी लेकिन इजराइल शनिवार को इससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए दुनिया का तीसरा ऐसा देश बन गया जिसने 14 दिन के भीतर चीन की यात्रा करने वाले विदेशी नागरिकों के देश में प्रवेश पर रोक लगा दी है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!