महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3,827 नए केस, 142 मरीजों ने तोड़ा दम

Edited By Pardeep,Updated: 20 Jun, 2020 05:32 AM

3 827 new cases of corona virus in maharashtra 142 patients succumbed

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 3,827 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,24,331 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के

मुंबईः महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 3,827 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,24,331 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक, महामारी से 142 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 5,893 हो गई। 
PunjabKesari
दूसरी तरफ, 1,935 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिसके साथ ही राज्य में अब तक 62,773 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के बयान के मुताबिक, अब तक राज्य में 7,35,674 लोगों के नमूनों की जांच की गई। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 50.49 फीसदी है जबकि मृत्युदर 4.74 फीसदी है। 
PunjabKesari
इस बीच, बृह्नमुंबई महानगर पालिका के मुताबिक, मुंबई में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,269 नए मामले सामने आए, शहर में अभी तक कुल 64,068 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। संक्रमण से 114 मौत के मामलों के साथ ही अब तक 3,423 लोगों की मौत हुई है। इसके मुताबिक, शुक्रवार को कोविड-19 के 401 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अब तक शहर के 32,257 मरीज ठीक हो चुके हैं। 
PunjabKesari


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!