Edited By Monika Jamwal,Updated: 18 Sep, 2018 12:16 PM
अज्ञात शरारती तत्वों ने कश्मीर में तीन पंचायत घरों को आग लगा दी। यह घटना पुलवामा और शोपियां जिलों की है।
श्रीनगर: अज्ञात शरारती तत्वों ने कश्मीर में तीन पंचायत घरों को आग लगा दी। यह घटना पुलवामा और शोपियां जिलों की है। पुलिस के अनुसार शोपियां के नजनीनपोरा गांव में पंचायत को जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया पर पंचायत घर के कुछ हिस्से को नुकसान पहुंचा है।
पुलवामा में त्राल के नगबल में भी शरारती तत्वों ने पंचायत घर की निर्माणधीन इमारत में आग लगा दी। पुलवामा के ही द्रबगाम में भी पंचायत घर को आग लगाई गई। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में 8 अक्तूबर से पंचायती और निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। कश्मीर में अलगाववादियों और आतंकियों ने लोगों से चुनावों का बहिष्कार करने की अपील की है।