Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Dec, 2017 11:42 PM
नैशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की 2016 की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल हरियाणा में बलात्कार के 1,189 मामले दर्ज हुए हैं जिनमें से करीब 44 फीसदी यानी 518 मामलों में पीड़ित लड़कियों की उम्र 18 साल से कम है जबकि 671 बलात्कार पीड़ितों की आयु 18 वर्ष से...
हिसार: नैशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की 2016 की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल हरियाणा में बलात्कार के 1,189 मामले दर्ज हुए हैं जिनमें से करीब 44 फीसदी यानी 518 मामलों में पीड़ित लड़कियों की उम्र 18 साल से कम है जबकि 671 बलात्कार पीड़ितों की आयु 18 वर्ष से ज्यादा है।
हरियाणा के पड़ोसी पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अलावा राजस्थान में भी बच्चियों के साथ दरिंदगी के मामले कम हैं। यदि हम इन आंकड़ों की तुलना राज्यों की आबादी के साथ करें तो हरियाणा में स्थिति काफी गंभीर नजर आती है।
मध्य प्रदेश ने फांसी का कानून बनाया
मध्य प्रदेश की कैबिनेट ने 5 दिन पहले ही 12 साल या उससे कम उम्र की लड़कियों से बलात्कार या किसी भी उम्र की महिला से गैंगरेप के दोषी को फांसी की सजा देने को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने अपने उपरोक्त फैसले के लिए 376 एए और 376 डीए में संशोधन किया। यह भी कहा गया है कि लोक अभियोजन की सुनवाई का अवसर दिए बिना जमानत नहीं होगी। शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी को सजा के लिए 493क में संशोधन करके संज्ञेय अपराध बनाने का प्रस्ताव किया गया है। महिलाओं के खिलाफ आदतन अपराधी को धारा 110 के तहत गैर-जमानती अपराध और जुर्माने की सजा देने के साथ महिलाओं का पीछा करने का अपराध दूसरी बार साबित होने पर न्यूनतम 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
2016 में बलात्कार के कुल मामले 39,068
18 साल से कम आयु की लड़कियों से बलात्कार 16,863
6 साल से कम आयु की लड़कियों के साथ बलात्कार 520
6 से 12 साल की बच्चियों से बलात्कार 1596
12 से 16 साल की लड़कियों से बलात्कार 6091
16 से 18 साल की लड़कियों से बलात्कार 8656
राज्य आबादी बच्चियों से बलात्कार
उत्तर प्रदेश 199,812,341 2115
मध्य प्रदेश 72,626,809 2479
महाराष्ट्र 112,374,333 2310
ओडिशा 41,974,218 1258
कर्नाटक 61,095,297 1142
दिल्ली 16,787,941 800
केरल 33,406,061 876
छत्तीसगढ़ 25,545,198 984
राजस्थान 68,548,437 777
गुजरात 60,439,692 527
हरियाणा 25,351,462 518