सिक्का निगलने से 3 साल के बच्चे की मौत, कंटेनमेंट जोन में था घर, अस्पताल ने नहीं किया भर्ती

Edited By Seema Sharma,Updated: 02 Aug, 2020 04:29 PM

3 year old child dies after swallowing a coin

केरल के अलुवा शहर के समीप अपने घर में 3 साल के बच्चे ने एक सिक्का निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि जिन सरकारी अस्पतालों में बच्चे को ले जाया गया, वहां उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया गया क्योंकि वह Covid-19 कंटेनमेंट जोन...

नेशनल डेस्क: केरल के अलुवा शहर के समीप अपने घर में 3 साल के बच्चे ने एक सिक्का निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि जिन सरकारी अस्पतालों में बच्चे को ले जाया गया, वहां उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया गया क्योंकि वह Covid-19 कंटेनमेंट जोन से आया था। स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने घटना को ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण' बताया और प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) को विस्तृत जांच कर एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। उन्होंने एक बयान में बताया कि अगर कोई चूक पाई गई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari

बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसका इलाज करने से इनकार कर दिया गया क्योंकि वह अलुवा के समीप कदुंगल्लुर का रहने वाला था, जो Covid-19 कंटेनमेंट जोन में आता है। उन्होंने बताया कि सिक्का निगलने की यह घटना शनिवार सुबह हुई, जिसके बाद बच्चे के माता-पिता उसे अलुवा सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां एक्स-रे किया गया। अस्पताल अधिकारियों पर बच्चे को भर्ती नहीं करने का आरोप लगाया गया है। एक वरिष्ठ डॉक्टर ने दावा किया कि लड़के को अस्पताल में भर्ती इसलिए नहीं किया गया कि कोई बाल चिकित्सक नहीं था और उसे एर्नाकुलम जनरल हॉस्पिटल भेज दिया गया।

PunjabKesari

डॉक्टरों ने वहां बच्चे की जांच की और उसे बेहतर चिकित्सीय देखभाल के लिए अलप्पुझा के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। वहां भी उसे भर्ती नहीं किया गया। खबर है कि डॉक्टरों ने माता-पिता को बच्चे को फल खिलाने की सलाह दी। उनके अनुसार ऐसा करने पर शौच के जरिए सिक्का बाहर निकल जाता। माता-पिता बच्चे को वापस घर ले गए। पुलिस ने बताया कि शाम तक बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसे अलुवा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव माता-पिता को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि Covid-19 जांच के लिए बच्चे के स्वाब के नमूने लिए गए हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!