केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान- 'भारत में एक मिनट में पैदा हो रहे 30 बच्चे, जनसंख्या नियंत्रण बिल जरूरी'

Edited By Seema Sharma,Updated: 28 Nov, 2022 10:37 AM

30 babies being born in a minute in india giriraj singh

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कहा कि जनसंख्या नियंत्रण बिल जरूरी है। उन्होंने सीमित संसाधनों का हवाला देते हुए

नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कहा कि जनसंख्या नियंत्रण बिल जरूरी है। उन्होंने सीमित संसाधनों का हवाला देते हुए कहा कि भारत में प्रति मिनट 30 बच्चे पैदा हो रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा, जनसंख्या नियंत्रण विधेयक महत्वपूर्ण है, क्योंकि हमारे पास सीमित संसाधन हैं।

 

चीन ने जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए ‘वन चाइल्ड (एक बच्चे की नीति) लागू की और विकास किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, चीन में प्रति मिनट दस बच्चे पैदा होते हैं और भारत में प्रति मिनट तीस बच्चे पैदा होते हैं। हम चीन का कैसे मुकाबला करेंगे?

 

गिरिराज ने कहा,‘‘ रिपोर्ट के मुताबिक चीन की GDP 1978 में भारत से कम थी, उसने ‘वन चाइल्ड पॉलिसी’ अपनाई और करीब साठ करोड़ जनसंख्या को नियंत्रित कर विकास किया। उन्होंने आगे कहा, विधेयक को उनकी आस्था और धर्म की परवाह किए बिना सभी के लिए लागू किया जाना चाहिए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!