असम में जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 22 Feb, 2019 09:53 PM

30 people died after drinking poisonous liquor in assam

असम के गोलाघाट जिले के एक चाय बागान में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के बाद सात महिलाओं सहित कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जिले के एक अधिकारी ने बताया कि पचास से अधिक लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा...

गुवाहाटी: असम के गोलाघाट जिले के एक चाय बागान में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के बाद सात महिलाओं सहित कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जिले के एक अधिकारी ने बताया कि पचास से अधिक लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 
PunjabKesari
भाजपा विधायक मृणाल सैकिया ने बताया कि 100 से अधिक लोगों ने बृहस्पतिवार को शराब पी थी और शराब को एक ही विक्रेता से खरीदा गया था। ये लोग सालीमीरा चाय बागान में काम करते थे। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। घटना को लेकर जिले के दो आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार रात को 12 लोगों को गोलाघाट सिविल अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। 
PunjabKesari
बृहस्पतिवार रात को ही बाद में तीन अन्य लोगों की मौत हो गई और 15 लोगों की मौत शुक्रवार को हुई। अधिकारियों ने बताया कि 23 लोगों की मौत गोलाघाट सिविल अस्पताल में, जबकि सात लोगों की मौत जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई है। गोलाघाट सिविल अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने कहा कि देशी जहरीली शराब पीने की वजह से ये मौतें हुईं और अस्पताल लाये गए ज्यादातर लोगों की हालत गंभीर थी। 
PunjabKesari
मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने अपर असम मंडल आयुक्त जूली सोनोवाल को मामले की जांच करने के निर्देश दिए और एक महीने के भीतर सरकार को इसकी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। सोनोवाल ने राज्य के ऊर्जा मंत्री तपन कुमार गोगोई, सांसद कामाख्या प्रसाद तासा और विधायक मृणाल सैकिया को घटनास्थल का दौरा करने को कहा है। असम के आबकारी मंत्री परिमल शुक्ल वैद्य ने विभाग के अधिकारियों की एक टीम को घटना की जांच करने का निर्देश दिया है। वहीं, कांग्रेस विधायक रूपज्योति कुर्मी ने आबकारी मंत्री के इस्तीफे की मांग की है और मुख्यमंत्री से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने का अनुरोध किया है। 
          

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!