बर्फबारी और भूस्खलन के कारण जम्मू श्रीनगर राजमार्ग पर फंसे 300 वाहन

Edited By Monika Jamwal,Updated: 23 Mar, 2021 03:33 PM

300 vehicles stranded on jammu srinagar highway due to snowfall and landslides

जम्मू कश्मीर में जवाहर सुरंग क्षेत्र में बर्फबारी होने और बनिहाल तथा चंद्रकोट के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन होने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को मंगलवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

बनिहाल/जम्मू, : जम्मू कश्मीर में जवाहर सुरंग क्षेत्र में बर्फबारी होने और बनिहाल तथा चंद्रकोट के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन होने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को मंगलवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इसके कारण राजमार्ग के दोनों ओर 300 से ज्यादा वाहन फंस गए। उन्होंने कहा कि जवाहर सुरंग क्षेत्र में आज सुबह बर्फबारी हुई जिसके बाद बनिहाल और काजीगुंड के बीच यातायात ठप हो गया।

 

उन्होंने कहा कि राजमार्ग के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बारिश होती रही जिससे बनिहाल और चंद्रकोट के बीच लगभग दर्जन भर स्थानों पर भूस्खलन के कारण पत्थर गिरे। पुलिस उपाधीक्षक यातायात, (राष्ट्रीय राजमार्ग रामबन) पारुल भारद्वाज ने कहा कि सोमवार रात से नाशरी और चंद्रकोट के बीच राजमार्ग पर बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम ठीक होते ही राजमार्ग पर यातायात सामान्य हो जाएगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!