महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,883 नए मामले, 2 और संक्रमितों की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 18 Jun, 2022 10:09 PM

3883 new cases of covid 19 came in maharashtra two more infected died

महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 3,883 नए मामले आए जिनमें से 2054 संक्रमित राजधानी मुंबई के हैं। वहीं, गत 24 घंटे के दौरान दो संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी

मुंबईः महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 3,883 नए मामले आए जिनमें से 2054 संक्रमित राजधानी मुंबई के हैं। वहीं, गत 24 घंटे के दौरान दो संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में एक दिन पहले कोविड-19 के 4,165 नए मामले आए थे और वायरस की वजह से तीन मरीजों की जान गई थी। 

अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही महाराष्ट्र में अबतक संक्रमण के आए कुल मामलों की संख्या 79,31,745 हो गई है जिनमें से 1,47,885 मरीजों की जान जा चुकी है। उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान राज्य में संक्रमण से दर्ज दोनों मौतें मुंबई में हुई है। 

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 22,828 हो गई है जबकि गत 24 घंटे के दौरान 2,802 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिन्हें मिलाकार महामारी को अबतक मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,61,032 हो गई है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 से इस समय मृत्यु दर 1.86 प्रतिशत जबकि ठीक होने की दर 97.85 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई में इस समय 13,613 उपचाराधीन मरीज है जबकि ठाणे में 4,869 और पुणे जिले में 1722 मरीजों का इस समय इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान कुल 44,284 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है। अबतक राज्य में कुल 8,15,61,783 नमूनों की जांच की चुकी है। 

बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि शनिवार को 2054 नए मामले आने के साथ महानगर में अब तक कोविड-19 के सामने आए कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,92,557 हो गई है। नगर निकाय ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत दर्ज की गई और अबतक यहां 19,582 लोगों की जान महामारी में जा चुकी है। 

बीएमसी के मुताबिक शहर में गत 24 घंटै के दौरान 1,743 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिन्हें मिलाकर अबतक 10,59,362 मरीज ठीक हो चुके हैं। निकाय के मुताबिक इस समय मुंबई में 13,613 मरीज उपचाराधीन मरीज हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!