जहानाबाद छेड़छाड़ मामलाः 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 हिरासत में

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Apr, 2018 02:34 PM

बिहार के जहानाबाद से रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ लड़के सरेआम नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करते हुए दिखाई दिए। वीडियो के सामने आने पर पुलिस और एसआईटी ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 2 लोगों को हिरासत में ले...

जहानाबादः बिहार के जहानाबाद से रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ लड़के सरेआम नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करते हुए दिखाई दिए। वीडियो के सामने आने पर पुलिस और एसआईटी ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

इस मामले को लेकर बिहार में राजनीति गरमा गई है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं वीडियो देखकर कांप गया। क्या हो गया है समाज को? निशब्द हूं! तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के भाजपाई रामराज में 8-10 दरिंदे एक नादान 13-14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहे है। उन्होंने कहा कि बलात्कारियों को सत्ताधारियों द्वारा भारत माता और तिरंगे की आड़ में जब नैतिक समर्थन मिलेगा तो समाज ऐसे ही बर्बाद होगा। 

बता दें कि वीडियो में एक लड़की के साथ सात लड़कों द्वारा जबरन बल प्रयोग करते हुए उसे निर्वस्त्र कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया जा रहा था। वहीं एक लड़का इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना रहा था। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए एसपी मनीष ने 7अज्ञात लोगों के खिलाफ नगर थाने में मामला दर्ज करवा दिया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!