जम्मू की सीमाओं पर युद्ध जैसी स्थिति , 40 हजार लोग हुए विस्थापित

Edited By Monika Jamwal,Updated: 23 May, 2018 12:03 PM

40 thousand people migrated from jammu borders

जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में पाकिस्तान द्वारा सीमा पर की जा रही है फायरिंग के चलते चालीस हजार लोग विस्थापित हो गए हैं।

जम्मू: जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में पाकिस्तान द्वारा सीमा पर की जा रही है फायरिंग के चलते  चालीस हजार लोग विस्थापित हो गए हैं। प्रशासन द्वारा बनाए गए मेकशिफ्ट शिविरों में कुछ लोगों  ने शरण ले रखी है जबकि अन्य अपने रिश्तेदारों के घरों में शरण लिए हुए हैं। सीमांत क्षेत्रों में इस समय सन्नाटा पसरा हुआ है। घरों में परिवार का एक सिर्फ एक-एक सदस्य रह गया है जो पीछे से पशुओं को चारा वगैरह डालता है। लोगों को पशुओं का भी डर सता रहा है वहीं कुछ लोगों ने खुद की गाडिय़ों का बंदोवस्त करके पशुओं को भी रिश्तेदारों के यहां भेज दिया है।


बुधवार को तीसरे दिन भी पाकिस्तान ने गोलीबारी जारी रखी है। बीएसएफ के जवान पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जबाव दे रहे हैं। आरएसपुरा, अरनिया और रामगढ़ सेक्टर से बड़े पैमाने पर लोग विस्थापित हुए हैं। मंगलवार को जहां 18 लोग घायल हुए थे वहीं बुधवार को भी मिला ले तो तीन दिनों की गोलीबारी में चार मौतें हो गई हैं जबकि तीस लोग घायल हुए हैं। गोलीबारी से जानवर भी अछूते नहीं हैं। दर्जनों पशु भी मारे गए हैं और घरों का भी नुकसान हुआ है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!