Edited By shukdev,Updated: 05 Aug, 2018 12:37 AM
असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ती जा रही है। राज्य के शिवसागर जिले में शनिवार को दो और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 43 पहुंच गई हैं। राज्य के छह जिलों में करीब 1.1 लाख लोग बाढ़ से अभी भी प्रभावित...
गुवाहाटी: असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ती जा रही है। राज्य के शिवसागर जिले में शनिवार को दो और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 43 पहुंच गई हैं। राज्य के छह जिलों में करीब 1.1 लाख लोग बाढ़ से अभी भी प्रभावित हैं।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, शिवसागर के सोनारी राजस्व क्षेत्र में बाढ़ संबंधित घटनाओं में दो व्यक्तियों की जान चली गई। इसके साथ ही बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 पहुंच गई है। प्राधिकरण ने बताया कि धेमाजी, लखीमपुर,दरांग, गोलाघाट, शिवसागर और चराईदेव जिलों में बाढ़ से इस समय 1.09 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।