पिछले पांच साल में PM मोदी की विदेश यात्रा पर खर्च हुए 446.52 करोड़ रुपए, सरकार ने दी जानकारी

Edited By Yaspal,Updated: 04 Mar, 2020 08:21 PM

446 52 crores spent on pm modi s foreign travels in last five years

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पिछले पांच वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश यात्रा पर 446.52 करोड़ रूपये खर्च हुए। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि इन खर्चो में चार्टर्ड फ्लाइट का खर्च...

नई दिल्लीः विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पिछले पांच वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश यात्रा पर 446.52 करोड़ रूपये खर्च हुए। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि इन खर्चो में चार्टर्ड फ्लाइट का खर्च शामिल है।
PunjabKesari
निचले सदन में मंत्री की ओर से पेश ब्यौरे के अनुसार, वर्ष 2015-16 में प्रधानमंत्री की यात्रा पर 121.85 करोड़ रूपये और 2016-17 में 78.52 करोड़ रूपये खर्च हुए। विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2017-18 में इस बाबत 99.90 करोड रूपये और 2018-19 में 100.02 करोड़ रूपये खर्च हुए। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा पर 46.23 करोड़ रूपये खर्च हुए।
PunjabKesari
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के परमाणु सिद्धांत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने लोकसभा में मीनाक्षी लेखी और राजमोहन उन्नीथन के प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि भारत विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोधक (डिटरेंस) और परमाणु शस्त्रों का पहले इस्तेमाल नहीं करनी की नीति के लिए प्रतिबद्ध है। क्या सरकार की भारत की परमाणु नीति में बदलाव की कोई योजना है, इस प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा, ‘‘भारत के परमाणु सिद्धांत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।''
PunjabKesari

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!