दिल्ली-NCR में 45% महिलाएं पीती हैं शराब, हर महीने खर्च करती हैं 8000 तक

Edited By Seema Sharma,Updated: 04 Sep, 2019 10:11 AM

45 percent women drink alcohol in delhi ncr

दिल्ली-NCR में लगभग 45 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं। नई सर्वे रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। कम्युनिटी अगेंस्ट ड्रंकन ड्राइविंग (सी.ए.डी.डी.) द्वारा यह सर्वे मई 2019 से 30 जुलाई 2019 के बीच कराया गया था।

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में लगभग 45 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं। नई सर्वे रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। कम्युनिटी अगेंस्ट ड्रंकन ड्राइविंग (सी.ए.डी.डी.) द्वारा यह सर्वे मई 2019 से 30 जुलाई 2019 के बीच कराया गया था। इस सर्वे का उद्देश्य महिलाओं के बीच बढ़ती अल्कोहल की खपत के प्रभाव को समझना था।

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 2010 से 2017 के बीच कराए गए अध्ययन के मुताबिक, भारत में शराब की खपत 38 प्रतिशत बढ़ी है। सी.ए.डी.डी. संस्थापक, प्रिंस सिंघल के मुताबिक, ‘‘भारत में शराब कारोबार का बाजार 2.7 लाख करोड़ का है जो कि विश्व के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। पिछले एक दशक में महिलाओं द्वारा शराब का सेवन भारत में बढ़ा है। यह बढ़ौतरी महत्वाकांक्षाओं, सामाजिक दबाव और जीवनशैली में आए बदलाव के कारण हुई है।

 

सर्वे में कुछ चौंकाने वाले तथ्य 18-30 वर्ष की 43.7 प्रतिशत महिलाएं शराब पीने की आदी 31-45 वर्ष की 41.7 प्रतिशत महिलाएं कभी-कभार पीती हैं शराब 31-45 वर्ष की 44.9 प्रतिशत महिलाएं 3-4 ड्रिंक लेने पर सहमत नजर आईं 46-60 आयु वर्ग की 53 प्रतिशत महिलाएं हर महीने शराब पर खर्चती हैं 5,000-8,000 रुपए

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!