बंगाल के 46 फीसदी लोगों ने काम के एवज में रिश्वत दी: सर्वेक्षण

Edited By shukdev,Updated: 06 Dec, 2019 07:37 PM

46 of bengal s people bribe for work survey

पश्चिम बंगाल में कम से कम 46 फीसदी लोगों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने पिछले 12 महीने में अपने काम करवाने के लिए रिश्वत दी है। एक रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हाल ही में देश भर में एक सर्वेक्षण हुआ...

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कम से कम 46 फीसदी लोगों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने पिछले 12 महीने में अपने काम करवाने के लिए रिश्वत दी है। एक रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हाल ही में देश भर में एक सर्वेक्षण हुआ था। 

यह सर्वे लोकल सर्किल्स और भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ‘ट्रांस्पेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया' ने किया था। इसमें दावा किया गया है कि सर्वे में भाग लेने वाले राज्य के 2500 लोगों में से 36 प्रतिशत लोगों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने काम कराने के लिए अनेक बार रिश्वत दी है वहीं 10 प्रतिशत लोगों ने एक या दो बार रिश्वत दी है। 

इंडिया करप्शन सर्वे 2019 के अनुसार पश्चिम बंगाल में पुलिस विभाग में सर्वाधिक भ्रष्टाचार पाया गया इसके बाद नंबर आता है नगर निगम का। इनमें से लोकल सर्किल्स एक निजी संस्था है जो सामाजिक मुद्दों को देखती है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा,नादिर गोदरेज और मारुति सुजुकी के अध्यक्ष आर सी भार्गव इसके सलाहकार बोर्ड में शामिल हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!