भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, पिछले 48 घंटों में ढेर किए 5 PAK सैनिक

Edited By Monika Jamwal,Updated: 17 Jan, 2019 02:22 PM

5 pak soliders killed in 48 hours by indian soliders

पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन का भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है।

पुंछ : पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन का भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है। पिछले कुछ दिनों में भारतीय सैनिकों ने पांच पास्तिानी सैनिकों को ढेर किया है। वहीं वीरवार को पुंछ में एलओसी को निशाना बनाकर फिर से गोलाबारी की। अधिकारिक जानकारी के अनुसार सुबह पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना की जंगर, लाम, पुखरेनी और पीर बदरेशवर जैसी फारवर्ड पोस्टों को निशाना बनाकर फायरिंग की।  गोलाबारी सुबह 3 बजे से साढ़े चार बजे तक की गई। भारतीय सैनिकों द्वारा भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है।PunjabKesari

वहीं जीओसी नादर्न कमांड और बीएसएफ के पीआरओ ने जानकारी दी है कि पिछले कुछ दिनों में भारतीय सेना के जवानों ने एलओसी और अंतराष्ट्रीय सीमा पर हो रहे संघर्ष विराम उल्लंघन का करारा जवाब दिया है। इसमें पांच पाकिस्तानी सैनिका मारे गये हैं। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी पाकिस्तान ने हीरानगर में स्नाइपर हमला किया था जिसमें बीएसएफ का एक असिस्टेंट कमांडेट शहीद हो गया था। वहीं सुन्दरबनी में दो जवान घायल हो गये थे। नव वर्ष के पहले दिन से ही पाकिस्तान पुंछ एलओसी को निशाना बना रहा है। कश्मीर के केरन सेक्टर, सुन्दरबनी और खोड़ में भी इस सप्ताह गोलीबारी की गई है।
  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!