दिल्ली हिंसा में अब तक 53 लोगों की मौत, 654 FIR दर्ज, 1,820 लोग गिरफ्तार या हिरासत में- पुलिस

Edited By Yaspal,Updated: 05 Mar, 2020 09:58 PM

53 people died in delhi violence 654 firs registered 1 820 people arrested

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने 654 प्राथमिकी दर्ज कर 1820 लोगों को हिरासत अथवा गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपकर् अधिकारी अनिल मित्तल ने आज कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात अब पूरी तरह नियंत्रण में है।...

नेशनल डेस्कः उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने 654 प्राथमिकी दर्ज कर 1820 लोगों को हिरासत अथवा गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपकर् अधिकारी अनिल मित्तल ने आज कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात अब पूरी तरह नियंत्रण में है। इस संबंध में अब तक 654 प्राथमिकी दर्ज की गई है जिनमें आर्म्स एक्ट से संबंधित 47 मामले भी शामिल हैं। अब तक 1820 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया अथवा गिरफ्तार किया है।
PunjabKesari
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थक और विरोधी समूहों के बीच 23 फरवरी से उत्तर-पूर्वी दिल्ली में शुरू हुई झड़प ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया था और तीन दिन तक हिंसा होती रही। इसमें 44 लोग मारे गये तथा तीन सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्मादी भीड़ ने घरों, दुकानों, वाहनों और एक पेट्रोल पंप को आग लगा दी थी।
PunjabKesari
लोगों में विश्वास बहाली एवं शांति बनाये रखने के लिए अबतक 226 सर्व धर्म शांति बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। दंगा प्रभावित इलाकों में जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, यमुना विहार, भजनपुरा, चांद बाग और शिव विहार शामिल हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!