55 साल की महिला से रेप के बाद हत्या, CCTV की मदद से आरोपी गिरफ्तार

Edited By vasudha,Updated: 30 Nov, 2019 04:52 PM

55 year old woman murdered after rape

उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में चाय की दुकान चलाने वाली 55 वर्षीय महिला की गला घोंट कर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता उसी दुकान में रहती थी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि उसी इलाके में रहने वाले आरोपी ने...

नेशनल डेस्क: उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में चाय की दुकान चलाने वाली 55 वर्षीय महिला की गला घोंट कर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता उसी दुकान में रहती थी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि उसी इलाके में रहने वाले आरोपी ने पीड़िता के साथ पहले बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

 

शनिवार की सुबह एक ग्राहक जब चाय की दुकान पर आया तब उसने महिला को फर्श पर पड़ा देखा जिसके बाद उसने शोर मचाया। महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पीड़िता अपनी छोटी सी चाय की दुकान में अकेली रहती थी।

 

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की और इसके आधार पर संदिग्ध को पास के इलाके से पकड़ लिया। सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने महिला की गला घोंटकर हत्या करने से पहले उससे जोर जबरदस्ती की। पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!