छठवें चरण में 63.3 फीसदी मतदान, दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद

Edited By Seema Sharma,Updated: 12 May, 2019 11:40 PM

59 70 percent voting in the sixth phase

चुनाव आयोग ने कहा कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.3 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है जिसमें रविवार को सात राज्यों की 59 सीटों के लिए वोट डाले गए। छठे चरण के तहत मतदान बिहार में आठ सीटों, हरियाणा की सभी 10 सीटों, दिल्ली की सभी सात

नई दिल्लीः चुनाव आयोग ने कहा कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.3 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है जिसमें रविवार को सात राज्यों की 59 सीटों के लिए वोट डाले गए। छठे चरण के तहत मतदान बिहार में आठ सीटों, हरियाणा की सभी 10 सीटों, दिल्ली की सभी सात सीटों, झारखंड की चार सीटों, मध्य प्रदेश की आठ सीटों, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों और पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर मतदान हुआ।

क्षेत्र वोटिंग%
दिल्ली 56.11%
उत्तर प्रदेश 53.37%
हरियाणा 62.91%
बिहार 59.29%
मध्यप्रदेश 60.40%
पश्चिम बंगाल 80.16%
झारखंड 64.46%

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि अंतिम मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है क्योंकि कुछ स्थानों पर लोग पंक्तियों में खड़े हैं और यह आंकड़ा शाम छह बजे तक का है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न राज्यों के लिए अलग..अलग मतदान प्रतिशत अभी फिलहाल उपलब्ध नहीं है क्योंकि विभिन्न राज्यों से सूचना एकत्रित की जा रही है। 

इन सीटों पर मतदान
उत्तर प्रदेश की (14),हरियाणा की सभी (10), बिहार (8),मध्य प्रदेश (8), पश्चिम बंगाल (8), दिल्ली(7), झारखंड (4) सीटों पर मतदान संपन्न हुआ।
PunjabKesari

इनकी किस्मत का होगा फैसला 

  • छठे चरण में चार मुख्यमंत्रियों तथा कुछ केंद्रीय मंत्रियों साहित कई दिग्गजों की चुनावी किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है।
  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित,
  • भोपाल सीट से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
  • सोनीपत सीट से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा कांग्रेस के टिकट पर
  • उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजमगढ़ सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।

 

  • केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से, डॉ. हर्षवर्द्धन दिल्ली के चांदनी चौक से, राधा मोहन सिंह बिहार के पूर्वी चम्पारण से, नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश के मुरैना और राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा की गुड़गांव सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड रहे हैं।
     
  • इस चरण के अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल सीट पर दिग्विजय सिंह को, भाजपा के मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली से शीला दीक्षित को, भाजपा के दिनेश लाल यादव उफर् निरहुआ आजमगढ़ से खिलेश यादव को और कांग्रेस के जे.पी. अग्रवाल डॉ. हर्षवर्द्धन को चांदनी चौक सीट पर टक्कर दे रहे हैं।
     
  • भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा सोनीपत से, ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से, कीर्ति आजाद धनबाद से, पूर्व मुक्केबाज बिजेंदर सिह दक्षिणी दिल्ली से, कुमारी शैलजा अम्बाला से, अजय माकन नयी दिल्ली से और अरविंदर सिंह लवली पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। पूर्व क्रिकटर गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से, मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली से तथा रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।
     
  • राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह बिहार के वैशाली सीट से, बहुजन समाज पार्टी के अनिरुद्ध उर्फ साधु यादव बिहार के महाराजगंज से चुनाव लड़ रहे हैं। जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला हरियाणा के हिसार से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार वह इंडियन नेशनल लोकदल के टिकट पर लोकसभा पहुंचे थे।

 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari
PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!