जम्मू में हेरोइन, गांजा के साथ छह गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Dec, 2017 01:53 PM

6 arrested with heroine in jammu

जम्मू क्षेत्र के तीन जिलों से पुलिस ने हेरोइन और गांजा के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज बताया कि जम्मू कश्मीर के पुंछ, जम्मू और ऊधमपुर जिलों में कल जांच अभियान के दौरान गिरफ्तारियां की गयी।

जम्मू : जम्मू क्षेत्र के तीन जिलों से पुलिस ने हेरोइन और गांजा के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज बताया कि जम्मू कश्मीर के पुंछ, जम्मू और ऊधमपुर जिलों में कल जांच अभियान के दौरान गिरफ्तारियां की गयी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के निवासी अब्दुल राशिद और मुश्ताक अहमद को जम्मू में आयुर्वेदिक चौक से गिरफ्तार किया और उनके पास से एक किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में पंजाब के रविका और गुरदीप सिंह को 10 ग्राम हेरोइन के साथ बलोल पुल इलाके से गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि ऊधमपुर में रणबीर सिंह उर्फ रामबो को छह ग्राम हेरोइन के साथ बरैन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने संदेह व्यक्त किया है कि वह क्षेत्र में सक्रिय तस्करी गिरोह का सदस्य है। उन्होंने बताया कि पुंछ में कमर हुसैन को 540 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!