मिशन 2019: इस बार साढ़े 6 लाख कृष्ण और 9 लाख अर्जुन चुनेंगे नई सरकार!

Edited By Seema Sharma,Updated: 18 Apr, 2019 02:57 PM

6 lakh krishna and 9 lakh arjun will choose new government

साल 2019 के लोकसभा चुनाव इस बार काफी रोचक हैं क्योंकि एक तरफ जहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से सत्ता में आने की उम्मीद पर हैं वहीं भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस समेत कई दल एकजुट हो गए हैं

नेशनल डेस्कः साल 2019 के लोकसभा चुनाव इस बार काफी रोचक हैं क्योंकि एक तरफ जहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से सत्ता में आने की उम्मीद पर हैं वहीं भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस समेत कई दल एकजुट हो गए हैं और महागठबंधन के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। 11 अप्रैल को लोकसभा का पहला चरण संपन्न हो चुका है। वहीं चुनाव को लेकर कई रोचक तथ्य भी सामने आ रहे हैं। मतदान करने वालों की कतार में महाभारत के पात्र भी शामिल होंगे। चौकिए मत यह सच वाले पात्र नहीं बल्कि लोगों के नाम हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार महाभारत के पात्रों के नाम वाले मतदाताओं की संख्या लाखों में हैं।

आंकड़ों के मुताबिक 6.44 लाख कृष्ण अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान करेंगे तो वहीं करीब 30 लाख गीता भी अपने घरों से बाहर निकलकर पुलिंग बूथ पर वोटिंग करने पहुंचेंगी और करीब नौ लाख अर्जुन भी नई सरकार चुनने में भागीदार बनेंगे। कर्ण भी ईवीएम का बटन दबाने पहुंचेंगे। इनके अलावा महाभारत का हस्तिनापुर में आंखों देखा हाल सुनाने वाले संजय के हमनाम वाले करीब 26 लाख से ज्यादा लोग भी मतदाता सूची में दर्ज हैं। 75 धृतराष्ट्र भी लिस्ट में हैं।

शांतनु, भीष्म,विचित्रवीर्य के साथ धृतराष्ट्र और पांडु की भी सरकार चुनने की अहम जिम्मेदारी होगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि मतदाता सूची में शकुनि, शिखंडी, गांधारी और पूतना नाम भी शामिल हैं। इनके अलावा दुर्योधन, और दुशासन भी शामिल हैं जो वोटिंग करने पहुंचेंगे। मतादातओं की सूची में युधिष्ठिर, भीम, नकुल और सहदेव के साथ कुंती और द्रौपदी के नाम भी शामिल हैं जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। महाभारत के रचयिता वेदव्यास के सहनाम के 1685 मतदाता है तो 326 शकुनि हैं। जहां महाभारत का युद्ध हुआ था और आज भी जहां वटवृक्ष मौजूद है उस कुरुक्षेत्र से 3722 कृष्णा, 31 पार्थ और 3029 गीता शामिल हैं व 1569 संजय हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!