पुलिस पदक पाने वाले दिल्ली पुलिस के 19 अधिकारियों में 6 महिला अधिकारी भी शामिल

Edited By Seema Sharma,Updated: 15 Aug, 2019 12:27 PM

6 women officers of delhi police including police medals

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर हुए हमले की जांच करने वाले दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी शहर के उन 19 पुलिसकर्मियों में शामिल हैं जिन्हें उनकी सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने को चुना गया है।

नई दिल्लीः दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर हुए हमले की जांच करने वाले दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी शहर के उन 19 पुलिसकर्मियों में शामिल हैं जिन्हें उनकी सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने को चुना गया है। इन 19 दिल्ली पुलिसकर्मियों में छह महिला अधिकारी भी शामि़ल हैं। दिल्ली पुलिस के तीन अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक के लिए चुना गया है वहीं 16 पुलिस अधिकारियों को उनकी सराहनीय सेवा के लिए चुना गया है। पुलिस पदक के लिए चुने गए 16 अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त हरेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं।

 

पूर्व मुख्य सचिव पर हमला मामले की जांच सिंह की ही निगरानी में हुई थी और उन्होंने ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर पिछले साल 19 फरवरी को केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर एक बैठक के दौरान कथित तौर पर हमला हुआ था। संयुक्त पुलिस आयुक्त शिवाजी सिन्हा, सहायक पुलिस आयुक्त दिनेश तिवारी और उप-निरीक्षक पुष्पा जग्गी को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। चौ कुंडिमंग मीन (अतिरिक्त पुलिस आयुक्त), मोहम्मद अख्तर रिज़वी (पुलिस उपायुक्त), हरेंद्र कुमार सिंह (अतिरिक्त डीसीपी), सुमन नलवा (द्वारका में प्राचार्य / पुलिस ट्रेनिंग स्कूल), मीना नायडू (एसीपी), इंस्पेक्टर हरीश चंदर, किरण सेठी (एसआई), भेरू सिंह राठौर (एएसआई) और विजयन (एएसआई) उन लोगों में से हैं जिन्हें पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!